लखनऊ :
छात्रा को स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी युवक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में कक्षा 11 की छात्रा को स्कूल आते-जाते परेशान करने और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी सोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विस्तार :
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक स्थानीय थाना पीजीआई क्षेत्र निवासी पीड़िता छात्रा अपने परिजन के साथ 22 अगस्त को थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देते बताया कि पिपरीखेड़ा गांव का रहने वाला विशाल रावत पुत्र राम विलास, उम्र करीब 21 वर्ष, उनकी करीब साढ़े 17 वर्षीय बेटी को काफी समय से स्कूल आते-जाते रास्ते मे घेरकर परेशान करता था।
आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान आरोपी उसका पीछा करता था और रास्ते में उसे परेशान करने के साथ छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें करता था। इससे छात्रा और उसके परिजन मानसिक परेशान एवं डरे हुए है
परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
