मंगलवार, 25 अगस्त 2026

लखनऊ : विश्व मच्छर दिवस पर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।||Lucknow: An awareness program was organized in the college on World Mosquito Day.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
विश्व मच्छर दिवस पर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।
पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर।।
दो टूक : लखनऊ के राजेन्द्र नगर मे स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
विश्व मच्छर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय “Fight the Bite, Save a Life” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मच्छर जनित रोगों, उनके संचरण, रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा विश्वकर्मा, प्राणी विज्ञान विभाग, श्री जय नारायण मिश्रा पी.जी. कॉलेज, लखनऊ, अतिथि वक्ता एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को मच्छरों की जैविकी, मच्छर जनित रोगों के प्रसार के माध्यम तथा उनसे बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में छात्राओं ने मच्छर जनित रोगों और उनसे बचाव के उपायों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीएससी सेमेस्टर-V की शिवानी यादव ने प्रथम, विशाखा राज ने द्वितीय तथा बीएससी सेमेस्टर-I की श्रेया द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधि मिश्रा एवं फैजा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मच्छरों और उनसे होने वाले रोगों पर आधारित जागरूकता लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी संदेश दिया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए व्यक्तिगत सावधानी के साथ सामुदायिक स्तर पर भी जागरूकता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विजय दयाल ने भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।
प्राणी विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती विमला बिंद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा समापन सत्र में अतिथि वक्ता, प्राचार्या, प्रबंधक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण तथा मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।