रविवार, 2 अगस्त 2026

गोण्डा- बीमा निवेश के नाम पर ग्राहको से धोखाधड़ी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने बीमा निवेश के नाम पर ग्राहको से धोखाधड़ी करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 722/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, पोस्ट कौड़िया, जनपद गोण्डा, हाल पता साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, को लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 01.08.2026 को पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि अभिषेक कुमार दूबे द्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा पर तहरीर दी गयी कि कम्पनी को पंजाब नेशनल बैंक, अयोध्या सर्किल कार्यालय से 03.07.2026 को दो शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि कम्पनी में कार्यरत रिलेशन मैनेजर शाखा बड़गांव, गोण्डा अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम पवेरवा, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा द्वारा ग्राहकों से बीमा/निवेश के नाम पर धनराशि प्राप्त कर अनियमितता की गई। प्रथम शिकायतकर्ता श्रीमती बेबी गुप्ता से ₹8.50 लाख तथा द्वितीय शिकायतकर्ता जोखू से ₹3.50 लाख कुल ₹12 लाख रुपये प्राप्त करने एवं कूटरचित फर्जी पॉलिसी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसमें 02.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-722/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।