शनिवार, 15 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: जेवर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जेवर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

यमुना एक्सप्रेसवे किनारे मंगरौली रोड अंडरपास पर चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, चोरी के मुकदमे में वांछित था आरोपी

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त 2026। थाना जेवर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान वरीस पुत्र रहीस, निवासी उस्मानपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2025 की रात वादी की बुलेट मोटरसाइकिल उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना जेवर में मु0अ0सं0 239/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की गई थी।

इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को थाना जेवर पुलिस टीम यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मंगरौली रोड अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ और जांच की। पुलिस ने आरोपी वरीस को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल संख्या DL 10 SW 8305 बरामद की है। बरामद वाहन के संबंध में पूर्व में थाना जेवर पर चोरी का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और बरामद मोटरसाइकिल को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसके स्वामी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।