रविवार, 23 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में सेवा की नई मिसाल: लोकमंच-फेलिक्स हॉस्पिटल की निशुल्क स्वास्थ्य पहल को डॉ. महिपाल सिंह का मिला बड़ा सहयोग!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में सेवा की नई मिसाल: लोकमंच-फेलिक्स हॉस्पिटल की निशुल्क स्वास्थ्य पहल को डॉ. महिपाल सिंह का मिला बड़ा सहयोग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की संयुक्त पहल को अब समाजसेवी डॉ. महिपाल सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। इस पहल के तहत जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शुरू की गई इस मानवीय मुहिम को मजबूती प्रदान करते हुए समाजसेवी डॉ. महिपाल सिंह ने दवाइयों से भरे कई बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार अथवा दवाओं से वंचित न होना पड़े।

सेवा का अवसर मिलना ही सौभाग्य: डॉ. महिपाल सिंह

इस सामाजिक पहल में सहयोग को लेकर डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि समाज की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा, “सेवा का अवसर मिलना ही जीवन की सबसे बड़ी बात है। समाज ने मुझे जो दिया है, उसे लौटाने का यह छोटा सा प्रयास है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मैं आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकता के क्षेत्र में किया गया सहयोग सीधे तौर पर जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता है। दवाओं की उपलब्धता से उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, जो आर्थिक कारणों से नियमित उपचार और दवाएं खरीदने में कठिनाई महसूस करते हैं।

निशुल्क परामर्श और दवाओं से जरूरतमंदों को मिलेगी राहत

नोएडा लोकमंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार दवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

आयोजकों का कहना है कि डॉ. महिपाल सिंह के सहयोग से इस अभियान को और विस्तार मिलेगा तथा बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में मदद मिलेगी। खासतौर पर ऐसे परिवार, जिनके लिए डॉक्टर की फीस और दवाओं का खर्च उठाना मुश्किल होता है, इस पहल से लाभान्वित हो सकेंगे।

सामाजिक सहभागिता से ही मजबूत होगा सेवा का अभियान

लोकमंच के पदाधिकारियों ने डॉ. महिपाल सिंह के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सकों और समाजसेवियों की सामूहिक भागीदारी से संभव है। इस तरह के सहयोग से जरूरतमंदों को समय पर उपचार और दवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

नोएडा लोकमंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की यह पहल स्वास्थ्य सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है। वहीं, डॉ. महिपाल सिंह द्वारा दवाओं के सहयोग से इस अभियान को नई ताकत मिली है। आने वाले समय में इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाओं का लाभ पहुंचाने की उम्मीद है।।