शनिवार, 22 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: दादरी में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का घरेलू गैस सिलेंडर बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दादरी में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का घरेलू गैस सिलेंडर बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// दादरी। थाना दादरी पुलिस ने बंद मकानों में ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक बड़ा घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष पुत्र रवि, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, दादरी, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को एक वादी ने अपने घर का ताला तोड़कर घरेलू गैस सिलेंडर चोरी किए जाने की शिकायत थाना दादरी में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 398/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान थाना दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को ही आरोपी हर्ष को कस्बा दादरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही/कब्जे से चोरी किया गया एक बड़ा घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद किया है।

पहले से दर्ज हैं चोरी के मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना दादरी में चोरी एवं चोरी का सामान रखने से संबंधित पहले से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में मु0अ0सं0 161/2021 धारा 380, 411, 457, मु0अ0सं0 210/2021 धारा 380, 411, 457 तथा वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 398/2026 धारा 305, 317(2), 331(3) बीएनएस शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई से बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।