शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर :ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, जिलाधिकारी ने दिए नियमित व्यवस्था के निर्देश।।||Ambedkar Nagar:Security of EVM-VVPAT warehouse inspected; District Magistrate issues instructions for regular arrangements.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, जिलाधिकारी ने दिए नियमित व्यवस्था के निर्देश।।
।।ए क चतुर्वेदी।।
दो टूक : निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा मानकों की गहनता से पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट कक्ष के लॉक, सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जांच में सभी कक्षों के लॉक यथावत मिले तथा आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे संचालित एवं सुरक्षित पाए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस/स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएं और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी, परियोजना निदेशक एवं ईवीएम प्रभारी कार्तिकेय मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दो टूक मीडिया | ए के चतुर्वेदी