सोमवार, 24 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर:सामाजिक पहल से खिले नौनिहालों के चेहरे, 55 बच्चों को मिले पहचान पत्र।Ambedkar Nagar:A social initiative brought smiles to the faces of children; 55 children received identity cards.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर:
सामाजिक पहल से खिले नौनिहालों के चेहरे, 55 बच्चों को मिले पहचान पत्र।
।।पूनम तिवारी।।
ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने सराही पहल, बोले—समाज के सहयोग से मजबूत होती है शिक्षा व्यवस्था।
दो टूक  : अम्बेडकरनगर जनपद के कटेहरी शिक्षा प्राथमिक विद्यालय रासलपारा, शिक्षा क्षेत्र कटेहरी में सोमवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक  पहल देखने को मिली। ग्राम रासलपारा निवासी इन्द्र नारायण उर्फ राजू दुबे ने विद्यालय में अध्ययनरत करीब 55 छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र वितरित किए। पहचान पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ कटेहरी के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जागरूक लोगों का विद्यालय और बच्चों के प्रति सहयोग शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनमें विद्यालय के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
अभिषेक तिवारी ने इन्द्र नारायण उर्फ राजू दुबे के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी ऐसी सकारात्मक पहलों से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में सामुदायिक भागीदारी बढ़ सके।
पहचान पत्र मिलने के बाद बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यालय परिवार ने भी इस पहल के लिए राजू दुबे का आभार जताया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रागिनी शुक्ला, नेहा शर्मा, सीता देवी समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के हित में किए गए इस प्रयास को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक सहयोग की उम्मीद जताई।