गोण्डा- थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण व घटना मे प्रयुक्त 2 अदद मोटरसाईकिलें बरामद किया है।
थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास घेराबंदी कर चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 3 अभियुक्तों सुनील चौहान, अशोक चौहान और हरिराम वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण तथा घटनाओं में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11/12 अगस्त 2026 की रात्रि ग्राम हीरापुर कमियार, थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा दो अलग-अलग घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर अलमारी एवं बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। प्रकरण में थाना कोतवाली कर्नलगंज पर दो अलग अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे। पुलिस द्वारा घटनाओं के अनावरण हेतु लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। दिनांक 26.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों राकेश उर्फ मुलायम एवं मयंकर यादव के साथ मिलकर दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि ग्राम हीरापुर कमियार में दो घरों में चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी करने के बाद वे दोनों मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हुए थे। बरामद जेवरात उन्हीं दोनों घटनाओं से सम्बन्धित हैं। अभियुक्तगण चोरी किए गए जेवरात को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी में प्राप्त शेष जेवरात एवं रुपये उनके अन्य दोनों साथियों के पास हैं। प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सुनील चौहान पुत्र रामबृज चौहान, निवासी ग्राम बसन्तपुर कमियार, थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
2. अशोक चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान, निवासी जनवारियनपुरवा गुडैया नं0-2, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच।
3. हरिराम वर्मा पुत्र जियालाल वर्मा, निवासी तेलियनपुरवा मंगरमेला, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच।
पंजीकृत अभियोग,,
1. मु0अ0सं0 487/2026 धारा 305(ए),331(4),317(2),3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 488/2026 धारा 305(ए),331(4),317(2),3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1. 10 जोड़ी पायल सफेद धातु
2. 21 जोड़ी बिछिया सफेद धातु
3. 02 अदद अंगूठी सफेद धातु
4. 01 अदद करधन सफेद धातु
5. 03 अदद लाकेट पीली धातु
6. 05 अदद अंगूठी पीली धातु
7. 03 अदद झुमकी पीली धातु
8. 03 अदद कान के टॉप्स पीली धातु
9. 02 अदद चेन पीली धातु
10. 03 अदद बाली पीली धातु
11. 06 अदद नाक की कील पीली धातु
12. 01 अदद अपाचे मोटरसाईकिल।
