सुल्तानपुर :
चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर क्षेत्र शिक्षण संस्थान राम आसरे वर्मा डिवाइन स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूंगर में आज विगत दिनों आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समारोह की शुरुआत विद्यालय और मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य इसराजी बालिका इंटर कालेज व आई.बी. कान्वेंट स्कूल, अर्जुनाईपुर द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही, बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 'सहभागिता प्रमाण-पत्र' (Participation Certificate) देकर सम्मानित किया गया। अपनी कलाकृतियों के लिए पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, "राम आसरे वर्मा डिवाइन स्पेक्ट्रम एकेडमी न केवल शिक्षा बल्कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में भी सराहनीय कार्य कर रही है। कला विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता को उड़ान देती है और आज बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी बेहतरीन सोच को कैनवास पर उतारा है।"
अंत में विद्यालय के आपरेशनल मैनेजर भुवनेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, निर्णायक मंडल और प्यारे बच्चों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के सामूहिक गान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। समारोह का सफल संचालन शिक्षक रमेश कुमार यादव ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार तिवारी, एकेडमिक एडवाइजर पवन तिवारी, सहित समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति सराहनीय रही।
