मंगलवार, 21 जुलाई 2026

मऊ :PM हाउस योजना के नाम पर ठगी से रहें सावधान,किसी को न दें पैसे : डूडा।||Mau:Beware of fraud in the name of the PM Housing Scheme; do not give money to anyone: DUDA.||

शेयर करें:
मऊ :
PM हाउस योजना के नाम पर ठगी से रहें सावधान,किसी को न दें पैसे : डूडा।।
दो टूक : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली करने वाले ठगों से सावधान रहने की अपील जिला प्रशासन ने की है। प्रथम एवं द्वितीय किस्त जारी कराने तथा जियो-टैगिंग के नाम पर धनराशि मांगने की शिकायतें मिलने के बाद डूडा ने स्पष्ट किया है कि योजना पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या बिचौलिये को कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है।
विस्तार : 
परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना के अंतर्गत किसी भी स्तर पर शुल्क नहीं लिया जाता। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को डूडा, नगर निकाय, तहसील या किसी अन्य विभाग का अधिकारी या कर्मचारी बताकर किस्त जारी कराने अथवा जियो-टैगिंग के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो उसके बहकावे में न आएं।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा अथवा डूडा कार्यालय को दें। शिकायत मोबाइल नंबर 9151999412 पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
परियोजना अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की कि वे पूरी सतर्कता बरतें, किसी को भी धनराशि का भुगतान न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।