शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

मऊ : निर्माणाधीन साइबर थाना भवन का एसपी कमलेश बहादुर ने किया निरीक्षण।||Mau:SP Kamlesh Bahadur inspected the cyber police station building currently under construction.||

शेयर करें:
मऊ : 
निर्माणाधीन साइबर थाना भवन का एसपी कमलेश बहादुर ने किया निरीक्षण।
गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन साइबर थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के अनुपालन तथा कार्य की गति का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसपी कमलेश बहादुर ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साइबर थाना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह भवन भविष्य में साइबर अपराधों के अनुसंधान, तकनीकी जांच और आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द साइबर थाना आमजन की सेवा में समर्पित किया जा सके।