मऊ :
बारिश होने पर एक्शन में आया नगर पंचायत,युद्धस्तर पर हो रही नालों की सफाई।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज नगर पंचायत ने बरसात के मौसम में जलजमाव की वर्षों पुरानी समस्या से कस्बावासियों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत कोपागंज ने बरसात शुरु होने पर व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर के छोटे-बड़े नालों की युद्धस्तर पर सफाई कराई जा रही है, जिससे जल निकासी सुचारु बनी रहे और लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर पंचायत द्वारा अन्य राज्यों से आए महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों की टीम पिछले कई दिनों से लगातार नालों की सफाई में जुटी हुई है। विशेष बात यह है कि उन स्थानों पर भी सफाई कराई जा रही है, जहां वर्षों से नालों की सफाई नहीं हो पाती थी। अभियान के तहत नालों से गाद और कचरा निकालकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि हर वर्ष बारिश के दौरान नालियां जाम होने से कस्बे की कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो जाती थीं। जलभराव के कारण लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस जाता था, जिससे व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों का कहना कि यह साफ सफाई बरसात बरसात प्रारंभ होने से पहले कराई गई होती तो ठीक रहता फिलहाल जब ही जागे तब ही भोर हुआ।
●नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सी यल तिवारी ने बताया कि बरसात को देखते हुए नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहे और नगरवासियों को जलजमाव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नालों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि सफाई अभियान का पूरा लाभ मिल सके।
