शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

लखनऊ : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लखनऊ मे जगह जगह हुआ स्वागत।||Lucknow: Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati was welcomed at various places in Lucknow.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लखनऊ मे जगह जगह हुआ स्वागत।
दो टूक : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा निकाली जा रही गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा गुरुवार की शाम लखनऊ पहुचे पर जगह जगह आयोजित कार्यक्रम मे स्वागत हुआ। इसी क्रम मे परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन शुभागमन के अवसर पर
संस्कार लाॅन एण्ड बैंक्वेट हॉल, शारदा नगर, रजनी खण्ड इण्डियन बैंक के पीछे और 
मोहनलालगंज के रानीखेडा स्थित एसडीवी एकेडमी मे भव्य स्वागत किया गया और
उनके दिव्य दर्शन और अमृतमयी आर्शीवचन से अपने जीवन को पावन किया।
यात्रा आगमन पर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, रामप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान लवकुश यादव तथा क्षेत्र के ग्रामीणों ने शंकराचार्य का फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। गौमाता की रक्षा केवल धार्मिक दायित्व ही नहीं, बल्कि राष्ट्र और
समाज की रक्षा का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा और सरकारों को भी प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने चाहिए।
 यात्रा का रात्रि विश्राम एसडीवी एकेडमी परिसर में होगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह यात्रा उन्नाव जनपद के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण यादव, अमरेन्द्र सिंह यादव, डॉ. आशीष, सपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।