लखनऊ :
महिला का फांसी के फंदे से लटका मिला शव,मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र खुजौली गांव मे गुरुवार को एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से घर मे कोहराम मच गया। वहीं महिला की मौत की सूचना पाकर पहुचे मायके वालों ने पति समेत सुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया पुलिस से विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये।पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के गनेशखेड़ा गांव निवासी दुर्गा ने बताया 12 साल पहले उन्होने अपनी बड़ी बेटी गुड़िया (32 वर्ष) की शादी खुजौली गांव निवासी अनिल कुमार के साथ की थी। गुरूवार की सुबह घर में अकेली महिला गुड़िया का शव घर के बरामदे में छत में लगे लोहे के छल्ले में साड़ी के फंदे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियो में लटका मिला। सूचना के बाद मायके पक्ष मौके पर पहुंचा ओर पुलिस को सूचना दी। नाराज मायके पक्ष ने पति अनिल व जेठ सुनील समेत ससुरालीजनो पर बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाये जाने का आरोप लगाते हुये जमकर हगांमा काटा ओर आरोपियो पर हत्या का मुकदमा दर्ज किये जाने व गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने आक्रोशित परिजनो को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो कार्यवाही के बाद ही शव को पीएम पर भेजे जाने पर अड़ गये ओर घंटो हगांमा काटा। सूचना पाकर एसीपी आर.के. सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराया ओर उनके द्वारा दी गयी तहरीर देने पर आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किये जाने का आश्वसन दिया तब जाकर परिजन माने ओर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
मृतका की मां दुर्गा ने दामाद अनिल व उसके भाई सुनील, सास, ननंदो, भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को कार्यवाही के लिये तहरीर दी।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। मृतका की मां ने तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
पति मे आए दिन होते थे झगड़े,
मृतका के भाई हिमांशु ने बताया जीजा अनिल को शक था उसकी पत्नी गुड़िया किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती है जिसके चलते करीब बीते तीन महीने से आये दिन जीजा बहन के साथ मारपीट करते थे। जिसकी बहन ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी। गुड़िया की मौत के बाद मां दुर्गा व भाई हिमांशु मौके पर पहुंचकर मासूम भांजे रिशी व भांजी श्रृष्टि को स्कूल से लेकर आये, जिसके बाद मासूम बच्चो ने मां का शव तख्त पर पड़ा
देखा तो चीख पड़े। मासूम बच्चो ने एसीपी से कहा पापा बहुत गंदे है मां को आये दिन मारते थे। मासूम के सिर पर हाथ फेरते हुये एसीपी आर. के. सिंह भावुक हो गये ओर कार्यवाही का आश्वासन दिया।।
