लखनऊ :
उतरठिया स्टेशन पर ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की हुई मौत।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के उतरठिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक व दो के मध्य गुरूवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगो को बुलाकर शिनाख्त कराने के प्रयास किये लेकिन पहचान नही हो सकी । जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मेडिकल कालेज की मर्चरी में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज ने कहा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिये मर्चरी में रखा गया है। मृतक युवक की फोटो को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों के जरिये शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।
