मऊ :
दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
।।देवेन्द्र कुमार कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन थाना पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया।वहीं पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना मधुबन मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपी नवनीत सिंह उर्फ सन्नी (27 वर्ष) पुत्र राणाप्रताप सिंह, निवासी कुण्डा सरीफपुर, थाना मधुबन को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुण्डाकुचाई गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना मधुबन में मु0अ0सं0 258/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, मामले में नामजद अन्य वांछित आरोपियों बिन्दू सिंह (सास), राणा सिंह (ससुर), रुमा सिंह (जेठानी), आनन्द सिंह (जेठ) निवासी कुण्डा सरीफपुर तथा रोहित सिंह (मामा का लड़का, पता अज्ञात) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
