शनिवार, 11 जुलाई 2026

लखनऊ : चार साल की मासूम बच्ची को घर से अगवाह कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow:The accused who abducted a four-year-old innocent girl from her home and raped her has been arrested.||

शेयर करें:
 लखनऊ
चार साल की मासूम बच्ची को घर से अगवाह कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना रहिमाबाद क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची को घर से अगवाह कर अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 06 घंटे के भीतर पीड़िता की सकुशल बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की और आरोपी के विरुद्ध बीएनएस, पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना रहीमाबाद पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को घर से ले जाकर लैंगिक अपराध करने वाले नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा लगभग 06 घंटे के भीतर पीड़िता की बरामदगी एवं आरोपी अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा को की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
बताते चले कि बीते दिनांक 9 जुलाई को थाना रहीमाबाद पर पीडिता ने लिखित तहरीर देते हुए सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा पुत्र रामप्रकाश मौर्या, निवासी ग्राम उमरावल थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ, दिनांक 09.07.2026 को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रहीमाबाद पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस, 5M/6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर सघन तलाश-पतारसी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सूचना संकलन तथा स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ की गई। रात्रि गश्त के दौरान घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल ग्राम अहिण्डर पहुंची। पीडिता एवं प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में पुनः सघन तलाश की गई।
    तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम उमरावल स्थित सड़क किनारे तालाब के पास आरोपी अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा हिरासत में लिया गया। नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा बरामद पीड़िता का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है थाना रहीमाबाद पुलिस द्वारा संवेदनशील प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अल्प समय में पीड़िता की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।