गुरुवार, 30 जुलाई 2026

लखनऊ :तेलीबाग मे अवैध मीट दुकानों के विरोध मे भारी जनाक्रोश,विरोध, प्रदर्शन,लगा जाम।।||Lucknow:People expressed anger against illegal meat shops in Telibagh, causing traffic jams.||

शेयर करें:
लखनऊ :
तेलीबाग मे अवैध मीट दुकानों के विरोध में भारी जनाक्रोश,विरोध,प्रदर्शन,लगा जाम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग स्थित वृंदावन योजना निवासियों ने बुधवार शाम क्षेत्र में संचालित अवैध मीट, चिकन और मछली की दुकानों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तेलीबाग चौराहे से वृंदावन योजना को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग पर जाम लगाकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। भीड़ जुटते देख मीट दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग वृन्दावन योजना मार्ग पर चल रही अवैध मीट, चिकन और मछली की दुकानों को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और काफी संख्या मे लोगों ने विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान फोरलेन मार्ग पर जाम लगा। सूचना पाकर पहुची स्थानीय पुलिस ने सभी को समझा बूझाकर शांत कराया, जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कई मीट, चिकन और मछली की दुकानें बिना आवश्यक अनुमति के संचालित होने का आरोप है। उनका दावा है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने यह भी आपत्ति जताई कि एक मछली की दुकान पर धार्मिक ध्वज लगाया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों की भावनाएं प्रभावित होने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में बच्चन यादव, सुशीला मिश्रा, लक्ष्मी पाल, सीनू, मलखान सिंह, गुड़िया पाल, काशीनाथ ओझा, संदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उनका कहना था कि अवैध रूप से संचालित दुकानों के कारण क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और स्थानीय माहौल प्रभावित हो रहा है।
सूचना मिलने पर तेलीबाग चौकी प्रभारी अंकित ठकरान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर प्रदर्शन वापस ले लिया।
स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि अवैध दुकानों के खिलाफ शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
धर्मध्वजा की आड़ मे मीट शॉप,भड़का जनाक्रोश।।
●स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन की वीडियो।