लखनऊ :
दु:साहस :चलती बिजली से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
पीजीआई पुलिस ने चलती बिजली से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करते हुए पकड़े गए दो आरोपितो का लाइव, कैमरा ,एक्शन मे खुलासा किया।पकड़े गए आरोपियों के पास से ट्राफार्मर का तेल व तांबा बरामद किया। घटना का मुखारोपी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह स्थानीय थाना क्षेत्र रायबरेली रोड स्थित ओमैक्स मेट्रो सिटी में 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी करने का प्रयास करने वाले दो आरोपितों को ओमेक्स के सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा था, जिन्हें पीजीआइ पुलिस ने जेल भेज दिया।
बताते चले कि - मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे तीन चोरों ने ट्रांसफार्मर के तार काटकर उसे खंभे से उतार लिया था और उसके अंदर लगे तांबे और तेल को निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी सुरक्षा सुपरवाइजर सुशील ने पकड़ लिया था। जबकि तीसरा आरोपितं शुभम पाल फरार हो गया था। पहचान दीपक कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी बाबूपुर, जनपद गोंडा और सुरेंद्र पाल पुत्र माधव राजपाल निवासी ग्राम भैंसा, थाना कौड़िया, गोंडा के रूप में हुई।
●तेल और कापर चुराने के लिए उतारा गया ट्रांसफार्मर जागरण।
●पकड़े गए आरोपितो का थाने मे तीन बार मे लाइव, कैमरा ,एक्शन मे सूट हुआ वीडियो फोटो।
