शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

लखनऊ :नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हुआ गिरफ्तार।||Lucknow:A man accused of raping a minor has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
आलमबाग पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
विस्तार  :
कोतवाली आलमबाग इस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली आलमबाग पुलिस टीम द्वारा दर्ज मु0अ0सं0 81/2026 धारा 64(1)/351(3)/115(2)  बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना आलमबाग लखनऊ में वांछित अनवारुल पुत्र मो0 इस्लाम निवासी श्रम विहार नगर मवैया थाना आलमबाग लखनऊ मूल पता ग्राम व पोस्ट मेठी थाना गायघाट जिला मुजफ्फपुर बिहार उम्र करीब 29 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर कैब वे कट छोटी लाइन मार्ग चौकी क्षेत्र मवैया थाना आलमबाग से दिनांक 03.07.2026 को समय 16.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।   
दिनांक 03.07.2026 को थाना आलमबाग पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 81/2026, धारा 64(1)/351(3)/115(2) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। तहरीर के अनुसार दिनांक 02.07.2026 को लगभग सायं 04:00 बजे थाना क्षेत्र आलमबाग की 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाले अभियुक्त अनवारुल पुत्र मोहम्मद इस्लाम द्वारा कथित रूप से जबरन अपने घर में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर जबरन बलात्कार/दुष्कर्म किया गया तथा पीड़िता एवं उसके परिवार को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना आलमबाग पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही एवं विवेचना प्रचलित है।
*03-अपराध का तरीका –*
 अभियुक्त द्वारा नाबालिग बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म करना।
*04-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 
1. अनवारुल पुत्र मो इस्लाम निवासी श्रम विहार नगर मवैया थाना आलमबाग लखनऊ मूल पता ग्राम व पोस्ट मेठी थाना गायघाट जिला मुजफ्फपुर बिहार उम्र करीब 29 वर्ष
-अनावरित अभियोग-
1.मु0अ0स0 81/2026 धारा 64(1)/351(3)/115(2)  बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना आलमबाग लखनऊ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ
2. निरीक्षक श्री फूलचन्द थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ
3.   उपनिरीक्षक धीरज यादव थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ
4.   मुख्य आरक्षी विनय सिंह थाना आलमबाग कमिश्नरेट लखनऊ