शनिवार, 11 जुलाई 2026

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव का पीजीआई मे इलाज के दौरान हुआ निधन।।||Lucknow: Senior journalist Neeraj Srivastava passed away while undergoing treatment at PGI.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव का पीजीआई मे इलाज के दौरान हुआ निधन।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तेजतर्रार  पत्रकार नीरज श्रीवास्तव का शुक्रवार की रात पीजीआई हास्पिटल में अंतिम सांस ली। नीरज जी लंबे अर्से से किडनी की बीमारी प्रभावित रहे और लगातार डायलेसिस के माध्यम से अपना इलाज करा रहे थे। इनके निधन से पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारों शोक लहर फैल गई।
  विस्तार : दिवंग वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव के भाई पंकज ने बताया कि
बड़े भाई नीरज कुमार(नीरज श्रीवास्तव) किडनी के बीमारीग्रस्त थे और लगातार डायलेसिस के माध्यम से खुद को खड़ा रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे।
दिनांक 30.06.2026 को आकस्मिक उनकी तबियत कुछ ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें पीजीआई, लखनऊ के इमरजेंसी वार्ड के येल्लो जोन में एडमिट किया गया जहाँ उनकी तबियत 8.07.2026 को सुबह 6 बजे एक बार फिर बिगड़ गयी जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर डाला गया और आज दिनांक 11.07.2026 को 12:20 a.m पर उनका आकस्मिक निधन हो गया।
उनके जीवन के इस सफर में सभी पत्रकार भाइयों ने एक जुटता दिखाई और उनके लिए पीजीआई प्रशासन से बेहतर से बेहतर इलाज कराने की मांग की और सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे, दुःख की इस घड़ी में आप सभी का यह सहयोग आजीवन हमारा परिवार याद रहेगा और आप सभी का आभारी रहेगा, इसी क्रम में मा0 उप मुख्यमंत्री जी व मा0 गुडडू त्रिपाठी जी ने भी पीजीआई प्रशासन को बेहतर इलाज के लिए, हर संभव प्रयास के लिए बोला उनका भी हृदय से धन्यवाद।
आज दिनांक 11.07.2026 को सुबह 11 बजे वीआईपी रोड, बैकुंठ धाम पर उनकी मुखाग्नि होनी सुनिश्चित हुई है। आप सभी के सहयोग के लिए एक बार पुनः हृदय से धन्यवाद।
परिवार के दोनो छोटे भाई पंकज श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव ने सभी सहयोगी जनो का आभार जताया है।