लखनऊ :
सुशांत गोल्फ सिटी मे छत पर सो रहे मजदूर की गिर कर हुई मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गुरुवार देर रात छत पर सो रहा मजदूर तेज बारिश होने से भागा। भागते वक्त दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। जिससे उसके बांए पैर में सरिया घुस गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे केजीएमयू लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार फतेहपुर बक्कास गांव निवासी सुखराम लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी मे रहकर मजदूरी करते थे।
पुलिस के मुताबिक सुखराम रोज की तरह गुरुवार रात दो मंजिला छत पर सो रहे थे। अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह भागे, तो पैर में सरिया घुस गई। सुखराम के 'चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़े थे। यह देखकर परिजन घबरा गए और फौरन गोसाईगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में सुखराम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
