लखनऊ :
समाजसेवक एस.के. द्विवेदी व पत्रकार संदीप सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोसिएशन एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में समाजसेवक एवं प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी तथा परिषद के अध्यक्ष कार्यकारिणी व यूनाइटेड समाचार पत्र के संपादक संदीप सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर दोनों को तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, शेरो-शायरी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों ने माहौल को यादगार बना दिया।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री, एल.एम. यादव, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, उमाशंकर बाजपेई, सरनाम सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में एस.के. द्विवेदी और संदीप सिंह ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार हित, मानवाधिकार संरक्षण और समाजसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
●रतनखण्ड आशियाना मे -
