सोमवार, 27 जुलाई 2026

लखनऊ : अधिवक्ता की कार के शीशे तोड़कर बैटरी,इंजन पार्ट्स,नकदी व कोर्ट के दस्तावेज चोरी।||Lucknow: Batteries, engine parts, cash and court documents stolen after windows of lawyer's cars were broken.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
अधिवक्ता की कार के शीशे तोड़कर बैटरी,इंजन पार्ट्स,नकदी व कोर्ट के दस्तावेज चोरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृंदावन योजना में खड़ी दो कारों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने शीशे तोड़ दिए और बैटरी, इंजन के आवश्यक पार्ट्स, जरूरी दस्तावेज तथा नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने मे लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ऋषभ तिवारी सेक्टर-16/बी, वृंदावन योजना पीजीआई लखनऊ मे रहते है  ऋषभ तिवारी ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि घर के पास  उनकी वोक्सवैगन पोलो (UP32GD8371) तथा पड़ोस में रहने वाली अनीता वर्मा की कार (MP12CA5286) बाहर खड़ी थीं। अज्ञात चोरों ने  बीते शनिवार की रात दोनो वाहनों के शीशे तोड़ दिए और कारों से बैटरी सहित इंजन के अन्य आवश्यक पार्ट्स चोरी कर लिए। घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।
अधिवक्ता ऋषभ तिवारी का आरोप है कि कार में रखे न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए। इसके अलावा डैशबोर्ड में रखी ₹12,230 की नकदी भी बदमाश अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पर दी गई। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
एसीपी गोसाईगंज ऋषभ ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।