गुरुवार, 30 जुलाई 2026

लखनऊ : उतरठिया में किरायेदार ने मकान मालिक पर झोका फायर,FIR दर्द।।||Lucknow: Tenant opens fire on landlord in Uttarathia, FIR lodged.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
उतरठिया में किरायेदार ने मकान मालिक पर झोका फायर,FIR दर्द।।
बाल-बाल बचा मकान मालिक,आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेटिया में मामूली कहासुनी के बाद एक किरायेदार ने मकान मालिक और उसके परिजनों पर देसी तमंचे से फायरिंग का प्रयास कर सनसनी फैला दी। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और मकान मालिक बाल बाल बचा। सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी को असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया। पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र उतरठिया निवासी कृष्णा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा ने बताया कि जनपद बरेली के सदर बाजार के रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र पवन कुमार हमारे यहाँ किराए दार है। बीती रात्रि 12 : 30 बजे फर्जी बहस बाजी करने लगे विरोध करने
पर आपाखोते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दीपक त्रिपाठी और अमन मिश्रा के सामने आरोपी अभिषेक अपने कमरे से अवैध तमंचा लेकर आया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद मौजूद लोगों ने सासह दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया सबक सिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को अवैध असलहे सहित हिरासत में लेकर थाने चली गई पुलिस की मौजूदगी में आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने पीडित मकान मालिक कृष्णा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले मे मकान मालिक कृष्णा मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।