शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सलाम: एसीपी अरविंद कुमार को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना!!

शेयर करें:

कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सलाम: एसीपी अरविंद कुमार को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। करीब तीन दशक से अधिक समय तक पुलिस विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने के बाद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अरविंद कुमार ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और निष्पक्ष कार्यशैली का परिचय दिया। उन्होंने पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन की गरिमा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं पुलिस विभाग के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अरविंद कुमार के सेवाकाल से जुड़े अनुभव साझा किए और उनके सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता तथा कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से सहकर्मियों के बीच हमेशा सम्मान अर्जित किया तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन कर उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा साद मिया खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती शैव्या गोयल सहित पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अरविंद कुमार के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी।

पूरे समारोह के दौरान आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अरविंद कुमार को विदा करते हुए उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल को यादगार बताया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।।