गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नई मारुति सुजुकी ब्रेजा की शानदार एंट्री, भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया भव्य शुभारंभ, बोले— ग्राहकों के भरोसे की पहचान है मारुति!!
दो टूक//नोएडा। शहर के सेक्टर-49 स्थित मारुति सुजुकी के अधिकृत शोरूम देव मोटर्स में नई मारुति सुजुकी ब्रेजा की भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष एवं किसान हितों की मुखर आवाज अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर शोरूम परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कंपनी अधिकारियों, ग्राहकों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नई ब्रेजा का शानदार अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक भाटी का जनरल मैनेजर सोयूज तंवर, मैनेजर राधे गुर्जर, प्रदीप नागर एवं देव मोटर्स के समस्त स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अशोक भाटी ने नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का फीता काटकर और वाहन से पर्दा हटाकर औपचारिक शुभारंभ किया। लॉन्चिंग के बाद केक काटकर इस यादगार पल का जश्न मनाया गया।
समारोह में उपस्थित ग्राहकों और अतिथियों ने नई ब्रेजा के आकर्षक लुक, आधुनिक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस की सराहना की। शोरूम में वाहन को करीब से देखने और उसके फीचर्स की जानकारी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने देव मोटर्स एवं मारुति सुजुकी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मारुति सुजुकी देश के करोड़ों परिवारों के विश्वास का नाम है। कंपनी ने वर्षों से गुणवत्ता, सुरक्षा, विश्वसनीयता और किफायती कीमत के दम पर भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों और बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए कंपनी लगातार नए और आधुनिक वाहनों को बाजार में उतार रही है, जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में वाहन केवल सफर का साधन नहीं, बल्कि हर परिवार की आवश्यकता, सुविधा और सपनों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। नई ब्रेजा अपने आधुनिक फीचर्स, बेहतरीन डिजाइन और शानदार प्रदर्शन के कारण निश्चित रूप से ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है तथा उन्हें विश्वास है कि यह मॉडल बाजार में नई सफलता के कीर्तिमान स्थापित करेगा।
देव मोटर्स प्रबंधन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और नवीनतम तकनीक से लैस वाहन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नई ब्रेजा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी और बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
इस अवसर पर अनिल खारी, मनोज त्यागी, सचिन अवाना, कालूराम भाटी, कुनाल गुर्जर, हनी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नई मारुति सुजुकी ब्रेजा की लॉन्चिंग पर देव मोटर्स और मारुति सुजुकी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए वाहन की शानदार सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।
