बुधवार, 1 जुलाई 2026

आजमगढ़ : अनवार पब्लिक स्कूल गोधना को मिला 'बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर' सम्मान

शेयर करें:

शिक्षा जगत में बढ़ाया आजमगढ़ का मान
 ।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
   दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के अनवार पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित 'बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर' सम्मान अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।

यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने समारोह में प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया।

विद्यालय को यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।