शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

अम्बेडकर नगर : घर में घुसे चोरों ने महिला पर चाकू से किया हमला, लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार।।||Ambedkar Nagar:Thieves broke into a house, attacked a woman with a knife, and fled with cash and jewelry worth lakhs.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
घर में घुसे चोरों ने महिला पर चाकू से किया हमला, लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार।।
● जलालपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने जांच मे जुटी।
।। संवाददाता : ए. के. चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के ग्राम महुवल में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। विरोध करने पर चोरों ने घर की महिला पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार कोतवाली जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत महुवल गांव मे बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर मे घुस गए । महिला के विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर बंधक बनाकर घर मे रखे नगदी समेत लाखों के जेवरात लूट ले गए।
पीड़ित सुशांत पांडेय पुत्र दिलीप पांडेय ने थानाध्यक्ष जलालपुर को दी गई तहरीर में बताया कि फील्ड से कलेक्शन कर लाए गए ₹4,13,029 तथा गृहस्थी के खर्च के लिए रखे ₹5,500 सहित कुल लाखों रुपये की नकदी चोरी हो गई। इसके अलावा चोर 4 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी पावजेब, 5 जोड़ी चांदी की राखी तथा 8 जोड़ी चांदी की बिछिया भी अपने साथ ले गए।
बताया गया कि पीड़ित की भाभी प्रतिष्ठा पांडेय पत्नी विशाल पांडेय की भोर में नींद खुलने पर वह वॉशरूम जाने के लिए बाहर निकलीं। इसी दौरान उनकी नजर घर में मौजूद चोरों पर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर चोरों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलालपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जलालपुर ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद गांव मे जांच करती हुई पुलिस।