लखनऊ :
अमेरिकी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर ध्वस्त,7 आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन CYVAJRA" के तहत क्राइम ब्रांच के साइबर थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स आर-02 रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।
विस्तार :
पुलिस उपायुक्त अपराध अनिल कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार साइबर गिरोह इंटरनेट आधारित कॉलिंग (VoIP) तकनीक और विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करता था। आरोपी स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट, साइबर सिक्योरिटी एजेंसी तथा फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और फर्जी सरकारी दस्तावेज भेजकर उनसे धनराशि ऐंठते थे। जिन्हें लखनऊ पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर साइबर गिरोह का खुलासा किया है। गिरफ्तार जालसाजो ने पुलिस पूछताछ मे अपना नाम पनीत कुमार वर्मा उम्र 34 वर्ष पुत्र चन्द्रकान्त नि0-सी-901, करडावती, थाना नारोल जनपद अहमदाबाद गुजरात,02-मोहम्मद सोहेल उम्र 29 वर्ष पुत्र मौ० सलाम, नि० - 23/2A, मियाजन ओस्तागर लेन, थाना कडाया (Karaya) कोलकाता पं0.बंगाल,
03-मोहम्मद शाहनवाज आलम उम्र- 29 वर्ष पुत्र शमशाद आलम नि०- 26/1, जी.जे. खान रोड, थाना तिलजला नार्थ 24 परगना कोलकाता , 04-मो0 इमरान उम्र 26 पत्र स्व० मोहम्मद असगर, नि०- 71/8, नारकेल डागा थाना - नारकेल डागा, नार्थ 24 परगना कोलकाता पं0बंगाल हाल पता- टावर।,05-मो० रियाज उम्र 35 वर्ष पुत्र मो० सिराज, नि०-46, इस्माइल स्टेट, थाना इटाली कोलकाता पं0बंगाल।,06-दीपेन चंद्र कान्त पटेल उम्र 41 वर्ष पुत्र स्व० हीराभाई पटेल, नि०- A 406, अनमोल रत्न अपार्टमेंट, न्यू नरोड़ा, थाना नरोड़ा, अहमदाबाद, गुजरात,07.सज्जाद हुसैन उर्फ सरफराज उम्र 27 वर्ष पुत्र शाहआलम निवासी - 1/59 घोस बगान लेन कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
●ऐसे करते थे ठगी--
गिरोह पहले पीड़ितों के कंप्यूटर में मैलवेयर भेजकर पॉप-अप संदेश प्रदर्शित करता था, जिसमें हेल्पलाइन नंबर दिया जाता था। कॉल करने पर आरोपी माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट अधिकारी बनकर बातचीत करते और बाद में फर्जी जांच, गिरफ्तारी या बैंक खाते के दुरुपयोग का डर दिखाकर उनसे गिफ्ट कार्ड, नकदी, सोना या क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से रकम वसूलते थे।
●सुव्यवस्थित कॉल सेंटर का संचालन।
जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। डायलर टीम पीड़ितों से संपर्क करती थी, जबकि अन्य सदस्य TeamViewer और UltraViewer के जरिए कंप्यूटर का एक्सेस लेकर वित्तीय जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद पीड़ितों से Amazon और Walmart के गिफ्ट कार्ड खरीदवाए जाते थे या अमेरिका में नकदी एवं सोने की डिलीवरी कराई जाती थी।
●देश के विभिन्न राज्यों से की जाती थी भर्ती।।
गिरोह विभिन्न राज्यों से अंग्रेजी बोलने वाले युवाओं की भर्ती करता था। कर्मचारियों को रहने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन किसी प्रकार का नियुक्ति पत्र या औपचारिक अनुबंध नहीं किया जाता था।
●डिजिटल साक्ष्य और बरामदगी।
पुलिस ने मौके से 8 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 9 हेडफोन, 4 वाई-फाई राउटर, कंप्यूटर माउस, चार्जर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जांच में फर्जी सरकारी दस्तावेज, कॉलिंग स्क्रिप्ट, विदेशी नागरिकों का डाटा, नकली FTC लेटर, Identity Theft Report, Non-Disclosure Agreement (NDA) और अन्य डिजिटल सामग्री भी मिली है।
●7 आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गुजरात और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल हैं। सभी आरोपी लखनऊ के ओमेक्स आर-02 अपार्टमेंट में रहकर इस अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।
इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0सं0 81/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त अपराध ने उत्कृष्ट कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को ₹25 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध के विरुद्ध Zero Tolerance Policy के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, तकनीकी सहयोगियों और वित्तीय लाभार्थियों की तलाश की जा रही है।
●साइबर सुरक्षा संदेश:
सुरक्षित रहें • सतर्क रहें • किसी भी संदिग्ध कॉल, ई-मेल या लिंक पर विश्वास न करें। साइबर अपराध की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम साइबर थाना में दें।
●प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो -
