शनिवार, 20 जून 2026

सुल्तानपुर :राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अविरल को स्वर्ण पदक,मार्शल आर्ट की विधा पेंचक सिलाट में जनपद का हुआ नाम रोशन।||Sultanpur:Aviral won a gold medal in the state-level competition, bringing glory to the district in the martial arts discipline of Penchak Silat.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अविरल को स्वर्ण पदक,मार्शल आर्ट की विधा पेंचक सिलाट में जनपद का हुआ नाम रोशन।
दो टूक : सुलतानपुर:आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूँगर के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अविरल कान्त वर्मा ने राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 जून को लखनऊ के चौक स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 जनपदों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों एवं कैटेगरी में प्रतिभाग किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आर.ए.वी.डी. स्पेक्ट्रम एकेडमी, मूँगर के छात्र अविरल कान्त वर्मा ने सुलतानपुर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्री-जूनियर बॉयज़ 70-75 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। अविरल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने अविरल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राजधानी लखनऊ में जनपद का बढ़ाया मान।