सुल्तानपुर :
बेशर्म कानूनगो फिर चढ़ा एंटी करप्शन के हत्थे,12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
इससे पहले कादीपुर तहसील मे तैनाती के दौरान पांच हजार रुपए घूस लेकर विभाग का नाम रोशन कर चुके है।
दो टूक : एंटी करप्शन टीम अयोध्या ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्लतानपुर जनपद के लम्भुआ तहसील में तैनात कानूनगो राजित राम शर्मा को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। यह राजस्व निरीक्षक दूसरी बार घूस लेते हुए विभाग का नाम रोशन किया है। अबकी बार घूस की रकम दोगुनी कर ली थी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ तहसील के हनुमानगंज सर्किल के प्रभारी कानूनगो राजित राम शर्मा पर जमीन की पैमाइश से संबंधित रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद अयोध्या एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और शनिवार को जैसे ही पीडित से 12 हजार रुपये की कथित घूस ली गई इसी बीच नजर रखे एण्टी करप्शन टीम ने बीच सड़क पर उन्हें दबोच लिया। और उन्हे कोतवाली नगर थाना मे दाखिल किया। गिरफ्तारी के दौरान राजस्व निरीक्षक के पास से घूस ली गई रकम भी बरामद की गई आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक राजित राम शर्मा पूर्व में कादीपुर तहसील में तैनाती के दौरान भी एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। एक बार फिर गिरफ्तारी होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग के कई अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की गतिविधियां भी एंटी करप्शन टीम की निगरानी में हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे राजस्व महकमे में हड़कंप और बेचैनी का माहौल है। एंटी करप्शन टीम का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायतों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
