शनिवार, 20 जून 2026

मऊ :संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित,152 शिकायतें प्राप्त,12शिकायतों का तत्काल निस्तारण,9 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर भेजी गई टीमें।||Mau:Complete Resolution Day held, 152 complaints received, 12 complaints resolved immediately, teams sent to the spot to resolve 9 complaints.||

शेयर करें:
मऊ  :
संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित,152 शिकायतें प्राप्त,12शिकायतों का तत्काल निस्तारण,9 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर भेजी गई टीमें।
दो टूक : मऊ जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं 09 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 69 शिकायतें राजस्व विभाग तथा 46 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं, जबकि शेष 37 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं।
जनसुनवाई के दौरान विरासत से संबंधित एक विशेष प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित आवेदक का वरासत प्रमाण पत्र तैयार कर जिलाधिकारी द्वारा स्वयं अपने हाथों से जनसुनवाई स्थल पर ही प्रदान किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहाना सुश्री अर्चना सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।