शनिवार, 20 जून 2026

मऊ :कुर्थीजाफरपुर में रास्ता खराब होने पर ताजिया दारों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।||Mau:Tazia bearers submitted a memorandum to the District Magistrate regarding the poor condition of the road in Kurthijafarpur.||

शेयर करें:
मऊ :
कुर्थीजाफरपुर में रास्ता खराब होने पर ताजिया दारों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।
दो टूक  : मऊ जनपद जिलाधिकारी  के आदेश के बावजूद नहीं बना रास्ता कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में 10 नम्बर वार्ड में वर्षा से रास्ते में गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है रास्ते को लेकर ताजिया दारों ने जिलाधिकारी  को पत्रक देकर अवगत कराया है कि ताजिया जुलूस में महिला, बच्चों व पुरुष सैकड़ों की संख्या में जातें हैं ऐसे में रास्ता वर्षों से कंकड़-पत्थर डाल कर छोड़ दिया गया है जिससे जुलूस निकाला मुश्किल हो गया है जबकि नगरपंचायत में बार बार लिखित पत्र दे दिया गया है लेकिन रास्ता बनाया नहीं जा रहा है वहीं दूसरी तरफ ताजिया दारों का कहना है कि रास्ता नहीं बना तो हमलोग ताजिया जुलूस नहीं निकला जायेगा जिसके जिम्मेदार नगर पंचायत होगी। वहीं ताजिया दार सिब्तेन हैदर ,अखित्यार हुसैन,सैयद मोहम्मद ,मासूम जाफरी,कौसर अली, मजहर मासूम ,जियारत हुसैन मौके पर मौजूद रहे ।वहीं कुर्थीजाफरपुर के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा का कहना है कि जुलूस के पहले बालू वैगर गिराकर रास्ता सही हो जायेगा।