लखनऊ :
PGI क्षेत्र तेलीबाग कुम्हार मंडी में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख।
●घरेलू सिलेंडर मे आग लगने से हुआ हादसा, नही हुई कोई जनहानि।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग की कुम्हार मंडी में रविवार करीब शाम करीब 6 बजे कीचन मे खाने का समान बनाते समय सिलेंडर मे अचानक आग लग गई और देखते देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस समेत फायर बिग्रेड की दो गाडियां मौके पर पहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी का सारा समान जल कर राख हो गया। कुम्हार मण्डी घनी आबादी वाला क्षेत्र है गलियां संकरी होने से दमकल कर्मियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा फिलहाल पहुचकर आग बुझाने मे कामयब रहे।
विस्तार :
थाना पीजीआई इस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार रविवार देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र कुम्हार मण्डी तेलीबाग निवासी मदन यादव के घर में मैगी बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।आग की सूचना मिलते ही एसीपी गोसाईगंज रिषभ यादव और पीजीआई इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों कर्मचारियो ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद ने पहुचकर पीड़ित परिवार का हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
●अग्नि हादसा का निरीक्षण करते हुए एसीपी गोसाईगंज।
