लखनऊ :
दिनदहाड़े PGI क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग,पैदल जा रही मन्दिर,बाइक सवार ने घटना को दिया अंजाम।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र सेनानी बिहार में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने पैदल मन्दिर जा रही महिला को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर गले से चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश बाइक लहराते हुए भागने मे कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे लुटेरे की तलाश में जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक थाना पीजीआई क्षेत्र सेनानी बिहार निवासी आशा अग्रवाल ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से बताया कि बीते गुरुवार दिनांक 18 जून की सुबह लग-भग 8 बजे अपने घर से सेनानी मंदिर पूजा करने जा रही थी A.P.S. Lawn के पास पहुची ही कि बाइक सवार एक व्यक्ति पीछे से झपट्टा मारकर मेरे गले की चेन छीनकर रायबरेली रोड की तरफ भागता चला गया। उसने सर पर लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर आयी पुलिस छानबीन शुरु कर दी।
इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
