लखनऊ :
NCC के दस दिवसीय कैम्प मे युद्ध एवं भूमि कौशल का दिया गया प्रशिक्षण।
दो टूक : राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में दिनांक 4 जून से 13 जून 2026 तक रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की तीसरे दिन आज दिनांक 06 जून 2026 को सैन्य स्टाफ द्वारा ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण के अंतर्गत पॉइंट .22 राइफल को खोलना जोड़ना, युद्ध एवं भूमि कौशल में सेक्शन फॉर्मेशन तथा फासले का अनुमान लगाना(सैन्य दल की शत्रु के संपर्क में आने पर की जाने वाली गतिविधि) तथा एसोसिएट एनसीसी अधिकारी द्वारा नेतृत्व के गुणों का प्रशिक्षण दिया गया I
इसके अतिरिक्त कैडेट्स को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत यातायात संबंधी आवश्यक जानकारीयां देते हुए बताया कि दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाते समय रखने वाली सावधानियां हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण हो सकती है इसलिए यातायात के नियमों का पालन आवश्यक रूप से करना चाहिए I
डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर दिव्या शर्मा के अनुसार शिविर मे प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम की तैयारी के दौरान उन्हें फायरिंग तथा बाधा प्रशिक्षण की प्रतियोगिताओं का जबरदस्त अभ्यास कराया गया ।
