मऊ :
तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज पुलिस टीम ने थाने मे दर्ज हत्या मामले मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के मार्गदर्शन, मे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कोपागंज जनपद मऊ पुलिस द्वारा हत्या मे 03 वांक्षित अभियुक्तो को गिराफ्तार किया गया।
17 जून को शिकायतकर्ता सीमा सिंह पत्नी स्व0 महेन्द्र सिंह ग्राम पिपरौता थाना कोपागंज जनपद मऊ कि मुल द्वारा 14 जून को समय करीब 8 बजे रात को राजु मुसहर पुत्र कोमल मुसहर व रामअशीष यादव पुत्र श्रीकान्त यादव व कोमल मुसहर पुत्र स्व० सोहन मुसहर व अन्य थाना कोपागंज जनपद मऊ व कुछ अज्ञात लोग मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर मेरे पति को मार पीटकर कर हत्याकर उनके बोडी को तालाब मे फेक दिऐ थे जिनका शव 16 जून को सुबह 6 बजे तालाब में मिली है। जिसके आधार पर मु0अ0स0 0174/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस पंजीकृत किया गया है।
17 जून को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना कोपागंज, पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त _*1 राजु मुसहर पुत्र कोमल मुसहर 2. रामअशीष यादव पुत्र श्रीकान्त यादव 3. कोमल मुसहर पुत्र स्व० सोहन मुसहर*_ निवासीगण कनियारी थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। तथा एक बाल अपचारी को अभिरक्षा मे लिया गया।
