मऊ :
किसानों के संतुष्ट के बिना जमीन अधिग्रहण नहीं होगा।।
दो टूक : मऊ जनपद कोपागंज के शहरोज रेवड़ी डीह में आवास विकास परिषद द्वारा जमीन बिना उचित मुआवजे बनाएं अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने गांव पहुंचे सुहैल देव समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि आवास विकास विभाग द्वारा करीब आठ सौ बिगहा भूमि अधिग्रहण कर कालोनी बनाने की योजना बनाई गई है लेकिन विभाग द्वारा किसानों को बिना उचित मुआवजे दिए बिना जमीन अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर राष्ट्रीय सचिव ने किसानों को आश्वस्त किया कि बिना उचित मुआवजे के किसी भी किसान की भूमि अधिग्रहीत नहीं होने दी जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार की यह स्पष्ट नीति है कि प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। प्रदेश में कोई ऐसा कार्य नहीं होने दिया जाएगा जिससे अशांति का माहौल हो। उन्होंने किसानों से कहा कि किसानों के भूमि अधिग्रहण उचित मुआवजे दिलाने के लिए जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री से बात करेंगे। राजभर ने उन किसानों को भी आश्वस्त किया कि जिनके घर बन चुके हैं उनके आवास विकास विभाग द्वारा तोड़े नहीं जाएंगे। कहा कि किसानों के संतुष्ट किए बिना आवास विकास विभाग द्वारा आवासीय कालोनी के लिए भूमि अधिग्रहीत नहीं होने दिया जाएगा।
