मऊ :
आगामी त्योहार के दृष्टिगत पुलिस कप्तान ने संभाला मोर्चा,फोर्स संग किया पैदल गश्त।
दो टूक : मऊ जनपद में आगामी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवर ब्रिज,रेलवे हाता मजार,असलम होटल,सेलटैक्स रोड़,मुंशीपुरा ताजिया चौक तक रुट मार्च/पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा नगर के प्रमुख ताजिया मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मुहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्गों एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
