मंगलवार, 23 जून 2026

लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र मे दबंगों का कहर,दो अलग अलग क्षेत्रों मारपीट कर फैलाया दहशत, एफआईआर दर्ज।।||Lucknow: Bullies wreak havoc in the Mohanlalganj area, spreading terror by fighting in two different areas, FIR registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मोहनलालगंज क्षेत्र मे दबंगों का कहर,दो अलग अलग क्षेत्रों मारपीट कर फैलाया दहशत, एफआईआर दर्ज।।
विवाद के बाद दबंगो ने युवक को पीटा।।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के दहियर गांव निवासी रामपाल ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को देर रात 11बजे के करीब गांव के सर्वेश ने अपने साथी बुच्ची निवासी हैवतमऊ मवईया थाना पीजीआई ने मेरे बेटे रामप्रताप की लाठी डंडो से बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।
दबंगो ने युवक को पीटा मुकदमा दर्ज - -  मोहनलालगंज‌ क्षेत्र के अट्टालिका रिट्रिट निवासी रामरूप मौर्या ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार की रात खाने के बाद साढे आठ बजे के करीब सोसाइटी में टहल रहा था तभी अचानक से कार से उतरकर उमेश सिंह व हिमांक सिंह ने मेरी बुरी तरह पिटाई कर दी चीख पुकार सुनकर सलीम अहमद बचाने आये ओर सोसाइटी में रहने वाले लोगो को आवाज लगायी जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित की शिकायत पर मारपीट के आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।