मऊ :
कचहरी परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: न्याय की गुहार लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ी महिला।
दो टूक : मऊ जनपद मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला न्याय की मांग को लेकर परिसर में बनी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला किसी मामले में न्याय न मिलने से आहत थी और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चले समझाने के बाद अधिकारियों ने महिला को उसकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई और जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
घटना को लेकर कचहरी परिसर में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं प्रशासन ने महिला की शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
● फरियादी को न्याय के लिए उठाना पड़ा रहा जोखिम कदम।
