मंगलवार, 9 जून 2026

मऊ :रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने बेटियों समेत पिता को पीटा,केस दर्ज।||Mau:Damn men beat up a father and his daughters over a road dispute; a case has been registered.||

शेयर करें:
मऊ :
रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने बेटियों समेत पिता को पीटा,केस दर्ज।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन पुर गांव निवासनी महिला ने उसके पति और तीन पुत्रियों को मारपीट कर घायल किए जाने और जान मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
दर्ज मुकदमे के मुताबिक गांव निवासनी महिला सीमा देवी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर बीते तीन जुन शाम गांव के ही विपक्षी अपने समर्थकों के साथ उसके पति को घेरकर मारने पीट करने लगे बीच-बचाव पहुची बेटियों को भी आरोपियों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। इस सम्बन्ध में महिला ने मारपीट में शामिल नामजद आरोपियों और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया था। महिला के तहरीर पर पुलिस ने अनिल, अभिषेक,सुजित, शम्भू समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।