गुरुवार, 4 जून 2026

मऊ :कोपागंज थाने का कमान सभालते ही ऐक्टिव मूड में दिखे प्रभारी ।||Mau:As soon as he took charge of the Kopaganj police station, the in-charge appeared to be in an active mood.||

शेयर करें:
मऊ :
कोपागंज थाने का कमान सभालते ही ऐक्टिव मूड में दिखे प्रभारी ।
●पत्रकारों से मुलाकात कर थाना प्रभारी ने बताया एक दूसरे को जनहित मे बताया पूरक।
।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना प्रभारी प्रभारी राकेश रोहन सिंह ने गुरुवार को स्थानीय पत्रकारों से परिचयात्मक बैठक की। और उन्होंने अपने बारे में बताया कि इसके पहले मैं मऊ जिले के  रामपुर थाने पर रहा हूं इस बैठक में  लगभग सभी स्थानीय  पत्रकार उपस्थित रहे। अनौपचारिक बातचीत में कोपागंज थाना प्रभारी प्रभारी  राकेश  रोहन  सिंह ने कहा कि पुलिस और पत्रकार का साथ वैसे ही होता है जैसे चोली का दामन के साथ होता है । दोनों का काम जनता को जागरूक करना और जनहित की परेशानियों का निराकरण करना व कराना । चूंकि पत्रकार संविधान के चौथे स्तम्भ के प्रतिनिधि होते है और जनता की परेशानियों व प्रशासनिक चूक को सामने लाकर सच मायने में प्रशासन की मदद ही करते है । एक तरफ पत्रकार सामाजिक कुरीतियों,अपराधों के खिलाफ अपनी कलम से लड़ाई लड़ते है तो पुलिस भी पत्रकारों द्वारा सामने लायी गयी कुरीतियों और अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास करती है । इस लिये मेरा तो मानना है कि हर पुलिस कर्मी को पत्रकारों से द्वेष की जगह प्रेम व दोस्ती रखनी चाहिये । कहा गया है कि निंदक नियरे रखिये,आंगन कुटी छवाई ,यह दोहा पत्रकारों पर सटीक बैठता है । पुलिस कर्मियों को इनके द्वारा खबरों को छापने पर नाराज होने की जगह खुश होना चाहिये कि समय रहते पत्रकार साथी ने जानकारी दे दी । कहा कि अगर पुलिस व पत्रकारों के बीच सामंजस्य बना रहे तो क्षेत्र में अपराध व अपराधियो के सफाया होने में देर नही लगेगी । कहा कि छोटे अखबार/चैनल का पत्रकार हो या बड़े का,मेरे लिये सभी पत्रकार बराबर है। बढ़ती दुर्घटनाओं के बारे में बताया कि हेलमेट लगाना बहुत आवश्यक है इसके लिए हम जागरूकता अभियान चलाएंगे। ग्रामीणों को समझाया जाएगा जिससे लोगों में जागरूकता आएगी लोग हेलमेट लगाएंगे एक्सीडेंट कम होंगे। वही आत्मीयता के साथ एक एक पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया।
पत्रकारो से मुलाकात कर मित्र पुलिस का दिया सन्देश।