रविवार, 21 जून 2026

मऊ : तेज धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत: एसपी की पहल पर छाता,चश्मा और पानी की बोतल वितरित।।||Mau: Traffic police receive relief from the scorching sun: Umbrellas, glasses, and water bottles distributed at the initiative of the Superintendent of Police.||

शेयर करें:
मऊ : 
तेज धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत: एसपी की पहल पर छाता,चश्मा और पानी की बोतल वितरित।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : तेज धूप- भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच सड़क पर घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में ट्रैफिक इंचार्ज श्याम शंकर पांडेय ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव हेतु छाता, सनग्लास (चश्मा) एवं पानी की बोतल वितरित की।
यह वितरण कार्यक्रम ट्रैफिक पुलिस बूथ पर आयोजित किया गया, जहां जनपद के लगभग 72 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। विभाग का उद्देश्य तेज धूप और लू के बीच ड्यूटी करने वाले जवानों को राहत पहुंचाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ट्रैफिक इंचार्ज श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक चौराहों और सड़कों पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ती है। ऐसे में छाता, चश्मा और पानी की बोतल जैसी सुविधाएं उन्हें धूप और गर्मी से बचाने में मदद करेंगी।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की इस पहल की पुलिसकर्मियों ने सराहना की है। अब ट्रैफिक जवान तेज धूप में छाता लगाकर और चश्मा पहनकर अधिक सुरक्षित एवं बेहतर ढंग से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकेंगे।
जनपद में पुलिसकर्मियों के कल्याण को लेकर की गई यह पहल न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि विभाग अपने जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर है। गर्मी के इस कठिन दौर में यह कदम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
छाता और पानी की बोतल वितरित करते हुए टीआई।