लखनऊ :
कैंसर संस्थान में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो.एम.एल.बी.भट्ट जी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग, तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन संस्थान की एडिशनल प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की नोडल अधिकारी डॉ. इंदुबाला मौर्य तथा उनकी टीम द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक श्री कुलदीप यादव जी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, वित्त अधिकारी श्री उपेंद्र तिवारी सहित संस्थान के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
