मऊ :
बंद घर पर चोरों की नजर पीछे से घुसकर इत्मीनान से की लाखों की चोरी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गुलौरी खुर्द में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गांव निवासी रामकृत यादव पुत्र रुदल यादव के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, घर के सभी सदस्य किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे नकदी, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
