सोमवार, 22 जून 2026

मऊ: बिहार से मऊ तक हड़कंप: भारत भूषण एनकाउंटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर तगड़ा धरना।||Mau: Stirring from Bihar to Mau: Massive protest at the Collectorate against the Bharat Bhushan encounter.||

शेयर करें:
मऊ: 
बिहार से मऊ तक हड़कंप: भारत भूषण एनकाउंटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर तगड़ा धरना।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : बिहार से उठी युवा क्रांति की चिन्गारी पूरे देश में फैलते जा रही है
 बिहार के चर्चित भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर विरोध की आवाज अब उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद तक पहुंच गई है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर को संदिग्ध बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता और यदि एनकाउंटर को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उसकी पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने न्यायिक जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। 
गौरतलब है कि बिहार में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर पहले से ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस जारी है। मामले को लेकर न्यायिक जांच की मांग उठ चुकी है और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर किए जाने की खबर सामने आई है। 
धरना-प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे संबंधित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया।