सोमवार, 22 जून 2026

सुलतानपुर :ख़ूनी होटल- खाने की शिकायत करने पर,अधिवक्ता की पीटाई कर फोड़ा सिर।।Sultanpur:Killer Hotel - Lawyer beaten and head broken after complaining about food.||

शेयर करें:
सुलतानपुर :
ख़ूनी होटल- खाने की शिकायत करने पर,अधिवक्ता की पीटाई कर फोड़ा सिर।।
मारपीट का वीडियो इण्टरनेट पर तेजी से हुआ वायरल।
दो टूक :उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होटल में खाना खाने की शुद्धता लेकर बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में अधिवक्ता समेत तीन लोगों के सिर फट गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल मालिकों को हिरासत में ले लिया है।

खाने की शुद्धता की शिकायत पर भड़का होटल संचालक,सैकड़ों की संख्या में फोड़ा सर 

यह पूरा मामला कोतवाली नगर के घंटाघर चौकी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी होटल का है। पुलिस के मुताबिक, रविवार (21 जून 2026) को चार दोस्त—अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह, विपिन पांडे, राजन और संजीव तिवारी—लक्ष्मी होटल में खाना खाने पहुंचे थे। भोजन के दौरान उसकी शुद्धता क़ो लेकर उनका होटल मालिक से विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और होटल संचालक नें सैकड़ों की संख्या में अपने गुड्डो क़ो बुला कर  मारपीट शुरू करते हुये अधिवक्ता व उसके साथी का सर फोड़ डाला।

अधिवक्ता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

होटल संचालक के इस समूहिक हमले के दौरान अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह, विपिन पांडे और राजन के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ तीनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।*वहाँ से अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह क़ो सिर में जानलेवा चोट के बाद मेडिकल लखनऊ रिफर कर दिया हैं। KGMU के डॉक्टरों के अनुसार, हालत स्थिर और सामान्य बनी हुई है।*

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। सीओ सिटी सौरभ सामन्त ने बताया कि घटना के बाद होटल के मालिक हर्षित पोपटानी और पूरन पोपटानी को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

सीओ सिटी ने आगे कहा, "इस संबंध में पीड़ितों से तहरीर (शिकायत) प्राप्त कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।" पुलिस इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

आर-पार की लड़ाई अधिवक्ता समाज 

सुल्तानपुर में सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज होटल संचालक के इस हत्या के इरादे से किए गए अधिवक्ता पर हमले के खिलाफ आर पार की लड़ाई में आ गया हैं कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराने के लिये सब एकजुट हों गये हैं। साथ ही होटल संचालक के होटल की जाच एवम कार्यवाही की मांग की हैं।